Sakshatkar.com : Sakshatkartv.com

.

Wednesday, February 02, 2011

आलू का खेत में ही करे भण्डारण

3

जालंदर स्थित केन्द्रीय आलू अनुसन्धान केंद्र ने आलू आलू स्टोरेज की की एक नयी तकनीक विकसित की है, इसके जरिये किसान आलू की फसल को ९०- १०० दिन तक खेत में ही स्टोरेज कर सकेगा इसके लिए किसान को ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा और बाजार में आलू की अच्छी कीमत ले सकेगा | इस तकनीक में किसान आलू की फसल को खुले में पेड़ के नीचे ढेर ९०- १०० दिन तक रख सकेगा सी आई पी सी (क्लोरो आसो प्रोफाएल फिनायेल कार्बामेट नामक रसायन का छिड़काव करना होगा, बाद में इसे धान की पुआल के नीचे स्टोर किया जा सकता है| इसमे छिद्रयुक्त पी वी सी पाईप खड़े किये जाते है , जिनसे इसमे से कार्बन डाई आक्साईड का विसर्जन होता रहे वैज्ञानिको के अनुसार खुले में स्टोर करने पर फसल को बरसात से बचाने के लिए सरकंडे की छत वाले वाले कच्चे मकान या टीन की ऊंची छत वाले कमरे में भी इसे स्टोर कर सकते है | इसमे लागत कम मुनाफा ज्यादा मिलता है

Read more

Ads

 
Design by Sakshatkar.com | Sakshatkartv.com Bollywoodkhabar.com - Adtimes.co.uk | Varta.tv